मैंने अपने कप्तान से कहा, आप मुझसे कहीं भी गेंदबाजी करा लो : आवेश खान

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 20-04-2023
मैंने अपने कप्तान से कहा, आप मुझसे कहीं भी गेंदबाजी करा लो : आवेश खान
मैंने अपने कप्तान से कहा, आप मुझसे कहीं भी गेंदबाजी करा लो : आवेश खान

 

जयपुर. आवेश खान और मार्कस स्टॉयनिस गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ थे और इनके शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को कम स्कोर वाले आईपीएल मुकाबले में बुधवार रात 10 रन से हरा दिया. आवेश खान और मार्कस स्टॉयनिस के क्रमश: 3/25 और 2/28 के आंकड़े रहे और लखनऊ के 154/7 के मामूली स्कोर का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 144/6 रन ही बना सकी. कम स्कोर वाले इस मुकाबले में लखनऊ ने इस सत्र में सबसे कम लक्ष्य का बचाव किया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के लिए ओपनरों यशस्वी जायसवाल (44) और जोस बटलर (40) ने 87 रन की पार्टनरशिप की. जायसवाल को स्टॉयनिस ने 12वें ओवर में आउट किया. संजू सैमसन और बटलर क्रमश: 13वें और 14वें ओवर में आउट हो गए. इसके बाद राजस्थान की पारी संभल नहीं पायी और वे लक्ष्य से दूर रह गए.

आवेश खान ने आखिरी ओवर डाला और 18 रनों का बचाव किया और इस ओवर में दो विकेट भी लिए. आवेश ने जियोसिनेमा से कहा, "यदि हम पहले गेंदबाजी करते हैं तो मैं पहला या दूसरा ओवर करता हूं और जब हम बचाव करते हैं तो मैं महत्वपूर्ण ओवर जैसे चौथा या छठा ओवर करता हूं. यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है."

तेज गेंदबाज ने कहा, "मैंने अपने कप्तान और कोचों को बोल रखा है कि वे मुझसे कहीं भी गेंदबाजी करा सकते हैं और मैं मुश्किल ओवर डालने के लिए भी तैयार हूं. मुझे जब भी मौका मिलता है मैं टीम के लिए विकेट लेने की कोशिश करता हूं." 

ये भी पढ़ें
 
 


July 25: First test tube baby born
इतिहास-संस्कृति
Easy Quran Translation for Gen Z
इतिहास-संस्कृति
The Blessing of Charity: When Sadaqah Returns to You
इतिहास-संस्कृति