What is Shah's ministry doing to stop incidents against people from the Northeast: Rahul
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में कथित तौर पर हमला कर हत्या किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गृह मंत्री अमित शाह का मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रहे हैं।
गांधी ने मामले की त्वरित जांच और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपने ही देश की राजधानी में, अपने ही घर के बाहर एक पिता की हत्या कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद, दिल्ली में रहने वाला पूर्वोत्तर का हर परिवार आज यही सवाल पूछ रहा है कि क्या हम यहां सुरक्षित हैं?”
उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर के प्रसिद्ध संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह अपने घर के बाहर शोर कम करने के लिए कुछ लोगों से कहने नीचे गए थे। इसी बात पर उन्हें पीटकर मार डाला गया।’’