असम में दो करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ‘याबा’ गोलियां जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Banned 'Yaba' tablets worth Rs 2 crore seized in Assam, four arrested
Banned 'Yaba' tablets worth Rs 2 crore seized in Assam, four arrested

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि श्रीभूमि जिले में दो अभियानों के दौरान दो करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ‘याबा’ (मादक पदार्थ) की 20,000 गोलियां जब्त की हैं, जिन्हें थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ भी कहा जाता है।
 
यह मादक पदार्थ देश में अवैध है, क्योंकि इसमें मेथमफेटामीन और कैफीन होता है। मेथमफेटामीन को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में रखा गया है।
 
शर्मा ने सोमवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीभूमि पुलिस ने दो अभियानों में दो करोड़ रुपये मूल्य की याबा की 20,000 गोलियां जब्त कीं, और चार आरोपियों को पकड़ा है।’’