वर्जीनिया में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय-अमेरिकियों को सम्मान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Indian-Americans honored for outstanding contributions in various fields in Virginia
Indian-Americans honored for outstanding contributions in various fields in Virginia

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
शिक्षा, समाज सेवा और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगठन ‘ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (जीओपीआईओ) ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को सम्मानित किया।
 
जीओपीआईओ के वर्जीनिया चैप्टर की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस शिव सुब्रमण्यम, चिकित्सक हिरेन पोखरना, नेत्र रोग विशेषज्ञ वी. के. राजू और मनोचिकित्सक सी. एम. प्रसाद को जीओपीआईओ वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए।
 
जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में बाल चिकित्सा तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर सुब्रमण्यम को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वह मैरीलैंड स्थित शिव विष्णु मंदिर के संस्थापकों में भी शामिल हैं।
 
संक्रामक रोग विशेषज्ञ पोखराना को कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए कार्यों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया।