आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत की शिखा चौहान बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों में महिला कयाक एकल कैनो स्लैलम स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।
शिखा ने फाइनल में 193.31 सेकेंड का समय लिया जिसमें 54 सेकेंड की समय पेनल्टी शामिल थी। वह स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की इतो कुरुमी से 85.71 सेकेंड पीछे रहीं।
इतो ने 107.60 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन की चेन लिन ने 111.70 सेकेंड के समय के साथ रजत और कजाखस्तान की तारांत्सेवा येकातेरिना ने 112.23 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
शिखा ने सेमीफाइनल में 246.16 सेकेंड के समय के साथ 10वें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। उनके सेमीफाइनल समय में 108 सेकेंड की पेनल्टी शामिल थी।