एशियाड क्रिकेट : ईशान के अर्धशतक से भारत के सात विकेट पर 169 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Asiad Cricket: Ishan's half-century helps India reach 169 for seven
Asiad Cricket: Ishan's half-century helps India reach 169 for seven

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को पुरूष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 169 रन बनाये ।

स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत ने सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला किया । अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी टीम में हैं लेकिन बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया । तेज गेंदबाजी का जिम्मा सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर रहेगा ।
 
श्रीलंका ने भी भारतीय बल्लेबाजों के लिये फिरकी का जाल बुना और कुछ हद तक कामयाब भी रहे। सूर्यवंशी और ईशान की पारियों के बिना भारत का स्कोर काफी कम रहता ।
 
धूप खिलने के कारण आज दोनों टीमें इन खेलों में पहली बार मैदान पर उतरी । पावरप्ले में गेंद काफी टर्न ले रही थी जिससे साबित हो गया कि स्पिनरों का दबदबा रहेगा । श्रीलंका ने तेज गेंदबाजों से दो ही ओवर डलवाये ।
 
अभिषेक (तीन गेंद में सात रन) ने श्रीलंका के कप्तान साहन अराछिगे को छक्का लगाया लेकिन उसके बाद ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट थर्डमैन पर कैच दे बैठे ।