आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास ने सोमवार को कहा कि तिरुवनंतपुरम जिले के चिरायिनकीझू में उनके और पार्टी सदस्यों के बीच हुए विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने पार्टी के अंदर किसी गंभीर विवाद की खबरों को खारिज कर दिया।
यहां एक शादी समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राम्या ने कहा कि चिरायिनकीझू में जो हुआ, वह ‘‘किसी भी परिवार या पार्टी संगठन’’ में हो सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने कहा है कि इसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह आने वाले दिनों में चिरायिनकीझू जाएंगी।
राम्या के ये बयान केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चिरायिनकीझू में उनके और पार्टी सदस्यों के बीच हुई झड़प के मामले में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद आए हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दिल्ली जाने के बारे में झूठ बोला था, तो हरिदास ने कहा कि उन्होंने टिकट बुक किया थालेकिन स्वास्थ्य कारणों से यात्रा नहीं कर पाईं।