देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-09-2026
Seven students arrested for creating ruckus in Dehradun, report sent to institute for expulsion
Seven students arrested for creating ruckus in Dehradun, report sent to institute for expulsion

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और उनके निष्कासन के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट भेजी गई है।
 
पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर के बिधौली इलाके में रविवार को सार्वजनिक स्थान पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े हुए थे और जमकर हंगामा कर रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के झगड़े और मारपीट से राहगीरों के चोटिल होने की आशंका बनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र होकर मारपीट करने लगे।
 
इसके बाद शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निष्कासन के लिए संबंधित संस्थान को रिपोर्ट भेज दी गई है।
 
गिरफ्तार छात्रों की पहचान आर्यन पाटनी (21), अभय कोहली (21), नैथन बरेटो (21), कृष उपाध्याय (21), युग नागर (21), अर्पित तोमर (19) और कवि अत्री (20) के रूप में हुई है।