पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Pune: Two arrested for creating over 1,000 fake certificates for government jobs under sports quota
Pune: Two arrested for creating over 1,000 fake certificates for government jobs under sports quota

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पुणे पुलिस ने सरकारी नौकरी में खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुराश प्रतियोगिताओं के 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी महाराष्ट्र कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए, जो कभी आयोजित ही नहीं हुई थीं।
 
पुलिस ने कम से कम 60 ऐसे लोगों की पहचान की है, जिन्होंने सरकारी पदों के लिए आवेदन करने में इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।
 
पुलिस ने बताया कि कुराश एक प्रकार की कुश्ती है, जिसकी शुरुआत मध्य एशिया में हुई थी। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल है और महाराष्ट्र में 2012 से महाराष्ट्र कुराश एसोसिएशन के तहत खेला जा रहा है।
 
अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया जब पुलिस को शिकायत मिली कि खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को कुराश और अन्य खेलों के फर्जी प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, “शिकायत मिलने के बाद हमने जांच शुरू की। आरटीआई आवेदन के जरिए मिले दस्तावेजों की भी जांच की गई और हमें कई गड़बड़ियां मिलीं।”