Chargesheet to be filed in Manipuri musician's murder case within 8-9 days: Rijiju
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि दक्षिण दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की हत्या के मामले में आठ से नौ दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
उन्होंने इस घटना में शामिल लोगों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।
रीजीजू ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है, जिनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जो पूर्वोत्तर के लोगों से जुड़े मामलों को देखते हैं, और वह खुद इस जांच पर नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस ने मुझे भरोसा दिलाया है कि आठ से नौ दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी आरोपियों के खिलाफ मजबूत मामला तैयार करने में ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’