भूपेन हजारिका के संगीत ने असमिया संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाया: अमित शाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
भूपेन हजारिका के संगीत ने असमिया संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाया: अमित शाह
भूपेन हजारिका के संगीत ने असमिया संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाया: अमित शाह

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रख्यात गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका के संगीत ने असम की समृद्ध और विविध संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाया।
 
भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि उनके गीत उस जीवन-मूल्य और विचारधारा को प्रतिबिंबित करते थे, जिसने सदियों से समाज को एकजुट बनाए रखा है।
 
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रह्मपुत्र के कवि और भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’
 
उन्होंने कहा, “भूपेन दा के संगीत ने असमिया संस्कृति की विविधता को वैश्विक पहचान दिलायी और उनके गीत उस जीवन-मूल्य को प्रतिबिंबित करते हैं, जिसने सदियों से समाज को एकजुट बनाए रखा है। राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को उनकी अमर विरासत हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’’
 
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शाह की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेन हजारिका को उनकी 100वीं जयंती पर याद करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का आभार जताया।