युद्धों और अस्थिरता के बावजूद भारत ने 7.8 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर हासिल की: मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-09-2026
India achieved 7.8% economic growth despite wars and instability: Modi
India achieved 7.8% economic growth despite wars and instability: Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के लिए देश के लोगों की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि यह उपलब्धि युद्धों, अस्थिरता और आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों के बावजूद हासिल की गई है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो संदेश में कहा कि अगर लोग स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देना जारी रखेंगे तो आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के युवाओं को विकसित भारत सौंपेंगे।
 
उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि जब तक बेहद जरूरी न हो वे विदेश में घूमने न जाएं, विदेशों में शादियों का आयोजन न करें और सोना भी न खरीदें।
 
मोदी ने कहा, ‘‘देशवासियो, बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत आर्थिक वद्धि दर। देश खुशियों से भर गया है, लेकिन देशवासियों को मैं बधाई देता हूं उनकी संकल्प शक्ति के लिए, उनके पुरुषार्थ के लिए। (यह उपलब्धि) एक सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है।’’