आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ‘करेंसी चेस्ट’ में असली नोटों की जगह नकली नोट रखे जाने का मामला सामने आया है और यहां कथित रूप से करीब 7.40 करोड़ रुपये अंकित मूल्य के नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नकली नोट से जुड़े कथित गिरोह के सिलसिले में सदर बाजार पुलिस थाने में तीन बैंक अधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया।
पीएनबी की वरिष्ठ मुख्य प्रबंधक (सर्कल) निशा सिंह ने बताया कि बैंक ने तीन अधिकारियों -वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कासे और ‘करेंसी चेस्ट’ प्रबंधकों सुशील शर्मा एवं अमित कुमार- को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
नकली नोट मामले में बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत में इन तीनों अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।