आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा इलाके के एक छोटे संग्रहालय से मंगलवार सुबह प्रसिद्ध चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनॉयर की चार कीमती पेंटिंग चोरी हो गईं, जिसके बाद पुलिस संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है।
फ्रांसीसी मीडिया में आईं खबरों में शहर के महापौर ब्रायन मैसन के हवाले से कहा गया है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग में चोरों को काग्नेस-सुर-मेर के रेनॉयर संग्रहालय में घुसकर लाखों यूरो की कीमत वाली चार पेंटिंग चोरी करते हुए देखा गया।
क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन के एक अधिकारी ने चोरी की पुष्टि की और कहा कि संदिग्धों की तलाश जारी है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।