दिल्ली इमारत हादसा: छात्रों ने बचाव दलों के लिए भोजन, जरूरी सामान जुटाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Delhi building collapse: Students collect food, essentials for rescue teams

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद मैत्रेयी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े छात्रों और स्वयंसेवकों ने बचाव एवं राहत कार्य में जुटे कर्मियों, वहां से निकाले गए छात्रों तथा अन्य प्रभावित लोगों के लिए भोजन और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की पहल की।
 
स्वयंसेवकों ने सोमवार को घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों के कर्मियों के अलावा आसपास की इमारतों से निकाले गए छात्रों के बीच बिस्कुट, स्नैक्स, जूस और पेयजल वितरित किया।
 
उन्होंने सैनिटरी पैड, साफ कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान के लिए लोगों से दान देने की अपील भी की। स्वयंसेवकों ने कहा कि एकत्र की गई सामग्री घटना से प्रभावित छात्रों और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित की जाएगी।
 
मैत्रेयी कॉलेज की तीसरे वर्ष की छात्रा नेहा ने कहा, ‘‘हमने देखा कि कुछ छात्रों को इमारतों से बाहर निकाला गया था और घटनास्थल पर लोग कई घंटों से काम कर रहे थे। इसलिए हमने अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने का फैसला किया। हमने सैनिटरी पैड, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान एकत्र करना भी शुरू किया और इन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।’’