आंध्र प्रदेश सरकार ने डीएससी शिक्षक भर्ती में खेल कोटे से चयन में अनियमितताओं के आरोप खारिज किये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Andhra Pradesh government rejects allegations of irregularities in selection under sports quota in DSC teacher recruitment
Andhra Pradesh government rejects allegations of irregularities in selection under sports quota in DSC teacher recruitment

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 आंध्र प्रदेश की स्कूल शिक्षा आयुक्त तमीम अंसारिया और आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण (एसएएपी) के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भरानी ने सोमवार को आधिकारिक रिकॉर्ड, भर्ती नियमों और सत्यापन रिपोर्ट का हवाला देते हुए ‘मेगा डीएससी-2025’ शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के तहत उम्मीदवारों के चयन में अनियमितताओं के आरोपों का खंडन किया।

अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की योग्यता, जाति प्रमाणपत्र और खेल उपलब्धियों से जुड़े आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कई चयनित शिक्षकों की पात्रता साबित करने के लिए अभ्यर्थी-वार स्पष्टीकरण और दस्तावेजी साक्ष्य भी पेश किए।
 
अंसारिया और भरानी का यह स्पष्टीकरण मेगा जिला चयन समिति (डीएससी)-2025 शिक्षक भर्ती में कथित धोखाधड़ी को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी समेत विभिन्न पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद आया है।
 
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में अंसारिया और भरानी के हवाले से कहा गया है, ‘‘मेगा डीएससी-2025 में खेल कोटे के तहत उम्मीदवारों के चयन से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक रिकॉर्ड, लागू नियमों और सत्यापन रिपोर्ट की जांच की गई है।’’