भूपेन हजारिका की आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाती है: प्रधानमंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Bhupen Hazarika's voice conveys the soul of Assam and the spirit of the Northeast to the entire nation: PM
Bhupen Hazarika's voice conveys the soul of Assam and the spirit of the Northeast to the entire nation: PM

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महान गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका को उनकी जन्मशती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाती थी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हजारिका के गीतों ने लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम किया।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. भूपेन हजारिका जी की 100वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनकी आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाती थी।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘अपने संगीत के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से अभिव्यक्ति दी। उनके गीत लोगों को एक-दूसरे के करीब लाए।’’
 
प्रधानमंत्री ने पिछले साल गुवाहाटी में आयोजित भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह की शुरुआत में शामिल होने की अपनी स्मृतियों को भी साझा किया।