आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड का शेयर 177 रुपये के अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 221.05 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 24.88 प्रतिशत अधिक है।
एनएसई पर यह 24.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 221 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,920.56 करोड़ रुपये रहा।
दीपा ज्वेलर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन करीब 43 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 460 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 168-177 रुपये प्रति शेयर था।