Calcutta High Court to hear on Thursday the petition regarding the rally of Left farmers' union
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कलकत्ता उच्च न्यायालय एक वामपंथी किसान संगठन के सदस्यों की उस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल के पूर्ब बर्धमान जिले के रैना में रैली करने की अनुमति मांगी गई है।
मंगलवार को अदालत में इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए उठाते हुए, ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के वकील ने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने 11 सितंबर को रैली करने की अनुमति मांगने संबंधी उनकी अर्जी और उसके बाद इस संबंध में याद दिलाये जाने पर कोई जवाब नहीं दिया।
न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि इस मामले पर 10 सितंबर को तत्काल आधार पर सुनवाई होगी।
एआईकेएस के वकील ने बताया कि अर्जी 31 अगस्त को दायर की गई थी और इस बारे में 3 सितंबर को याद दिलाने के लिए संदेश भेजा गया था।