जामिया में दिल्ली पुलिस के सहयोग से विश्वविद्यालय की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 21-11-2022
जामिया में दिल्ली पुलिस के सहयोग से विश्वविद्यालय की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
जामिया में दिल्ली पुलिस के सहयोग से विश्वविद्यालय की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

 

आवाज द वॉयस /नई दिल्ली

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आज से दिल्ली पुलिस के सीएडब्ल्यू के सहयोग की मदद से एक सप्ताह तक चलने वाला (सोमवार 21 से शुक्रवार 25 नवंबर, 2022) ’समग्र-स्व रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है.
 
कार्यक्रम खास विश्वविद्यालय की महिलाओं और लड़कियों के क्षमता निर्माण के लिए आयोजित किया जा रहा है. यह आत्म-रक्षा और लिंग संवेदीकरण प्रशिक्षण का एक संयोजन होगा जिसकी संकल्पना की गई है और ’प्रो बुलबुल धर जेम्स द्वारा समन्वयित’ है.
 
इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को विशिष्ट लिंग संबंधी मुद्दों, कानूनों और उनके निहितार्थों की बुनियादी समझ विकसित करने के साथ कठिन परिस्थितियों में खुद को बचाने के लिए आवश्यक मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक शक्ति विकसित करने के लिए प्रशिक्षित करना है.
 
प्रशिक्षक फैकल्टी सामाजिक विज्ञान संकाय के आरए और छात्र स्वयंसेवक एमए मानवाधिकार छात्र, राजनीति विज्ञान विभाग, जामिया हैं.25 नवंबर को समापन समारोह में भाग लेने वालों को प्रो. नजमा अख्तर द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा.