ट्रंप प्रशासन ने कई कैटेगरी में वीज़ा की अवधि सीमित करने का फैसला किया

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 28-08-2025
Trump administration decides to limit visa duration in several categories
Trump administration decides to limit visa duration in several categories

 

नई दिल्ली

ट्रंप प्रशासन ने वीज़ा नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए कई श्रेणियों में वीज़ा की अवधि सीमित करने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव में विदेशी छात्रों और पत्रकारों के वीज़ा की अवधि घटाने की बात शामिल है।

मुख्य बिंदु

  • प्रशासन का कहना है कि वीज़ा के दुरुपयोग और विदेशियों की जाँच-पड़ताल के लिए यह कदम उठाया गया है।

  • गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने बताया कि 1978 से एफ-वीज़ा पर आने वाले विदेशी छात्रों को अमेरिका में अनिश्चितकाल तक रहने की अनुमति थी। इसका असर अमेरिकी नागरिकों पर नकारात्मक पड़ा।

  • प्रस्तावित कानून के तहत अब विदेशी छात्रों का प्रवास उनके स्टडी प्रोग्राम की अवधि तक सीमित होगा और वे अधिकतम चार साल तक ही अमेरिका में रह सकेंगे।

  • विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों को प्रारंभिक रूप से 240 दिनों तक रुकने की अनुमति होगी। जरूरत पड़ने पर यह अवधि असाइनमेंट की अवधि तक बढ़ाई जा सकेगी।

  • छात्रों और पत्रकारों दोनों को नियमित जांच-पड़ताल से गुजरना होगा।

पृष्ठभूमि

ध्यान रहे, ट्रंप ने यह वीज़ा कानून 2020 में भी प्रस्तावित किया था, लेकिन बाद में बाइडेन प्रशासन ने इसे रद्द कर दिया था।