अरब सागर में पलटा भारतीय जहाज, पाकिस्तानी नौसेना ने 9 भारतीयों को बचाया

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 12-08-2022
अरब सागर में पलटा भारतीय जहाज, पाकिस्तानी नौसेना ने 9 भारतीयों को बचाया
अरब सागर में पलटा भारतीय जहाज, पाकिस्तानी नौसेना ने 9 भारतीयों को बचाया

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

पाकिस्तानी नौसेना ने गुरुवार को अरब सागर में डूबते एक जहाज के 9 चालक दल के सदस्यों को  बचाया लिया. यह जानकारी पाकिस्तान नेवी ने दी है. पाकिस्तानी नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशक ने एक बयान में कहा कि यह घटना नौ अगस्त को बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर के पास हुई जब भारतीय जहाज जुमना सागर में डूब गया. इसमें 10 क्रू मेंबर थे.
 
बयान के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना को जहाज के डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद नौसेना ने मुश्किल समय में आई कॉल का जवाब दिया और पाकिस्तान समुद्री सूचना केंद्र ने पास के व्यापारी जहाज एमटी क्रुइबेके को फोन कर उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा कि भारतीय पोत के फंसे हुए चालक दल को आवश्यक सहायता दें.
 
बयान में कहा गया कि व्यापारी जहाज ने अंततः नौ चालक दल के सदस्यों को बचाया और उन्हें दुबई बंदरगाह के रास्ते में छोड़ दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान नेवी का एक जहाज भी दो हेलिकॉप्टरों के साथ इलाके में पहुंचा और जहाज के डूबने के बाद लापता क्रू मेंबर के शव का पता लगाया.
 
पाकिस्तानी नौसेना ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के अधिकारियों को सौंप दिया है.