डब्ल्यूएफआई ने पहलवान संजीव को निलंबित किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2025
WFI suspends wrestler Sanjeev
WFI suspends wrestler Sanjeev

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवान संजीव को उनके निवास और पहचान संबंधित दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया।
 
महासंघ ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस संबंध में एक नोटिस जारी किया।
 
डब्ल्यूएफआई ने कहा कि उसे संजीव से ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनमें दिल्ली और हरियाणा में उनके जन्म स्थान और निवास के स्थान की जानकारी विरोधाभासी है।
 
नोटिस के अनुसार पहलवान का जन्म प्रमाण पत्र दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) रोहिणी क्षेत्र द्वारा अगस्त 2022 में जारी किया गया था जो उनकी दर्ज जन्मतिथि 20 नवंबर 2000 के 22 साल बाद का है।
 
कुछ ही हफ्तों के अंदर राज्य सरकार द्वारा सितंबर 2022 में उन्हें हरियाणा का निवासी प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
 
इसके बाद दिल्ली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जून 2023 में संजीव को पासपोर्ट जारी किया जिसमें उनका जन्म स्थान और पता दिल्ली बताया गया था जबकि हरियाणा के नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) के रिकॉर्ड में उन्हें हरियाणा के जींद का निवासी बताया गया था।