22 अक्टूबर का इतिहास : भारत ने ‘चंद्रयान-1’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2025
History of October 22: India successfully launches Chandrayaan-1
History of October 22: India successfully launches Chandrayaan-1

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है। दरअसल, 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1’ के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया.
 
वर्ष 2019 में आज ही के दिन 2019 पश्चिमोत्तर हवाईद्वीप अकागी पर्ल हार्बर के 1,300 मील (2,090 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में लगभग 18,000 फीट (5,490 मीटर) गहराई में, पापहानुमोकुकेया समुद्री राष्ट्रीय स्मारक के निकट द्वितीय विश्व युद्ध के युद्धपोत खोज रहे अन्वेषकों और इतिहासकारों के एक समूह को एक जापानी विमानवाहक पोत मिला जो मिडवे के ऐतिहासिक युद्ध के दौरान समुद्र की गहराईयों में डूब गया था। पोत का अगला हिस्सा तीन मील (4.8 किलोमीटर) नीचे कीचड़ में दबा पाया गया। जून 1942 में हुए युद्ध में समुद्र में समाए सात पोतों में से अब तक केवल एक का पता लगाया जा सका है। इनमें से पांच पोत जापान के और दो पोत अमेरिका के हैं। यह युद्ध अमेरिका और जापान के बीच लड़ा गया था.
 
देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
 
1680 : मेवाड़ के राणा राज सिंह की अप्रत्याशित मृत्यु। हालांकि, इसी वर्ष जून के महीने में उन्होंने मुगलों की घुसपैठ का बड़ी बहादुरी से जवाब दिया था।
 
1797 : फ्रांस सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया।
 
1900 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे जांबाज क्रांतिकारियों में से एक अशफ़ाक़ुल्लाह खान का जन्म।
 
1963 : भारत की सबसे बड़ी बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।
 
1966 : ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंटों में शुमार जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार। ऐसा माना गया कि उसके जेल से भागने की योजना सोवियत संघ ने बनाई थी।
 
2008 : भारत ने अपना पहला मानवरहित चंद्र अभियान शुरू किया और ‘चंद्रयान-1’ को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
 
2010 : विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।
 
2019 : रोजर फेडरर ने बासेल में अपने 10वें एटीपी स्विस इंडोर टेनिस खिताब के अभियान की शुरुआत फेडरर ने करियर के 1500वें मैच में जर्मनी के क्वालीफायर पीटर गोजोविक के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ की।
 
2020 : पोलैंड की अदालत ने जन्मजात विकृति की आशंका होने पर भी गर्भपात पर रोक लगाई। कैथोलिक बहुल इस देश में पहले से ही गर्भपात को लेकर बेहद कड़े कानून हैं।
 
2021 : रूस में ‘गनपाउडर’ की फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 16 लोगों की मौत।
 
2023 : नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप ।
 
2024 : बेरूत के एक मुख्य अस्पताल के पास इजराइली हमले में 12 से अधिक लोग मारे गए।