डिफालंपिक्स के लिए भारत की गोल्फ टीम चयन में विभु त्यागी रहे अव्वल

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 13-08-2025
Vibhu Tyagi topped the selection of India's golf team for Deaflympics
Vibhu Tyagi topped the selection of India's golf team for Deaflympics

 

ग्रेटर नोएडा

महाराष्ट्र के विभु त्यागी ने डिफ़ालंपिक्स चयन ट्रायल्स 2025 में पुरुषों की वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता दो कठिन राउंड में जयपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई। कुल स्कोर 168 (24-ओवर पार) के साथ विभु ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय दिया, जो गर्मी, उमस और तेज हवा जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच खेला गया।

इस चयन प्रक्रिया का आयोजन ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ (AISCD) ने भारतीय गोल्फ यूनियन (IGU) के निर्देशन में किया। 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में छह प्रतिभागी शामिल थे, जिनमें एक महिला खिलाड़ी भी थी, जो भारतीय खेलों में सुनने में असमर्थ खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश के हर्ष सिंह और चंडीगढ़ के जस्तर सिंह बिलिंग क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यह ट्रायल्स टोक्यो में इस वर्ष होने वाले डिफ़ालंपिक्स 2025 के लिए भारत की गोल्फ टीम चयन का महत्वपूर्ण चरण थे।

IGU के कोषाध्यक्ष संजीव रतन, AISCD के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। अन्य प्रमुख उपस्थित थे प्रोजेक्ट मैनेजर सोमेश शर्मा और तकनीकी निदेशक (बैडमिंटन) श्रीमती सोनू आनंद शर्मा।

AISCD अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने कहा, “चयन ट्रायल्स निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए। प्रतियोगिता में कम खिलाड़ी थे लेकिन मुकाबला कड़ा था। खिलाड़ियों ने दोनों राउंड में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। मैं भारतीय गोल्फ यूनियन का आभार व्यक्त करता हूं और विजेताओं तथा अन्य प्रतिभागियों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं, ‘जो खेले, वही खिले’। ये विशेष खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य रखते हैं।”

दुर्भाग्यवश, एक प्रतिभागी इशांत एस. शिकार को राउंड 1 के बाद नियम 3.3b के उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट कमेटी ने चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया।