महिलाएं घर में 427 अरब अमेरिकी डॉलर का ‘अवैतनिक श्रम’ करती हैं: अध्ययन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-11-2025
Women perform $427 billion worth of 'unpaid labor' at home: Study
Women perform $427 billion worth of 'unpaid labor' at home: Study

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ऑस्ट्रेलिया में लोग खाना पकाने, घर की साफ-सफाई और परिवार के सदस्यों की देखभाल जैसे अवैतनिक कार्यों में हर साल हजारों घंटे बिता देते हैं, जो अर्थव्यवस्था को बांधे रखने वाला एक अहम सूत्र है। लेकिन उन्हें आधिकारिक आर्थिक आंकड़ों में कोई मान्यता नहीं दी जाती।
 
मेरा नया अध्ययन अर्थव्यवस्था में इस अवैतनिक श्रम के योगदान पर प्रकाश डालता है, जिसे 688 अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास आंका गया है। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है और इसमें अधिकांश योगदान महिलाओं का है।
 
------रोजाना औसतन 3 घंटे 56 मिनट घरेलू कामों में बीतते हैं------
 
राष्ट्रीय लेखा प्रणाली, जो यह बताती है कि दुनिया भर के देश “उत्पादन” को किस तरह परिभाषित करते हैं और अपनी अर्थव्यवस्था के आकार को कैसे मापते हैं, उन गतिविधियों तक सीमित है, जिनकी कीमत या मजदूरी निर्धारित होती है।