अमेरिका ने कनाडा के दुग्ध उत्पादों, अधिकतर मादक पेय, मोटरसाइकिलों पर लगाया प्रतिबंध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-09-2026
US bans Canadian dairy products, most alcoholic beverages, motorcycles
US bans Canadian dairy products, most alcoholic beverages, motorcycles

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिका ने कनाडा से आने वाले दुग्ध उत्पादों, अधिकतर मादक पेय और मोटरसाइकिलों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को बताया कि यह प्रतिबंध तीन सप्ताह में लागू होगा।
 
इससे पहले मंगलवार को कनाडा ने अमेरिका से आयात होने वाले 20 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर जवाबी शुल्क लगा दिया था।
 
इन कदमों से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो गया है।
 
कनाडा के जवाबी शुल्क लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के उत्पादों को अमेरिका की बड़ी और दीर्घकालिक सरकारी खरीद से बाहर करने की दिशा में मंगलवार को कदम उठाया। वहीं, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर देश की निर्भरता कम करने के प्रयासों में तेजी लाने का संकल्प जताया।