ED raids premises linked to Karnataka PWD Minister Satish Jarkiholi and his MP daughter
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को एक जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी एवं सांसद प्रियंका जारकीहोली और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें 64 वर्षीय सतीश जारकीहोली का शहर के ‘डॉलर्स कॉलोनी’ इलाके में स्थित परिसर, उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली के परिसर और बेलगावी में उनके बहनोई वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े परिसर शामिल हैं।
तलाशी अभियान में शामिल दलों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की एक टुकड़ी तैनात की गई है।
प्रियंका (29) चिक्कोड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं।
ईडी की कार्रवाई पर जारकीहोली परिवार या कांग्रेस पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।