केंद्रीय मंत्रियों की 'चिंतन बैठक' असल में 'चिंता बैठक' है: कांग्रेस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
The 'Chintan Baithak' of Union Ministers is actually a 'Concern Meeting': Congress
The 'Chintan Baithak' of Union Ministers is actually a 'Concern Meeting': Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अगले सप्ताह बुलाई गई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ‘चिंतन बैठक’ असल में ‘चिंता बैठक’ है क्योंकि प्रधानमंत्री को अब ऐसे तीखे सवालों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।
 
प्रधानमंत्री मोदी शासन और नीति-निर्माण से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करने तथा सुधारों पर विशेष ध्याने के लिये अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ दो दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ की अध्यक्षता करेंगे।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खबरें हैं कि प्रधानमंत्री ने 23 और 24 सितंबर को सभी केंद्रीय मंत्रियों की चिंतन बैठक बुलाई है।
 
दरअसल, यह चिंता बैठक है, क्योंकि वह चारों ओर से तीखे सवालों और आलोचनाओं का पूरी तरह जायज निशाना बन गए हैं, जिसका स्तर और तीव्रता पहले कभी नहीं देखी गई।’’