Several prominent leaders, including Chief Ministers, wished Prime Minister Modi on his birthday.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर, 1950 को जन्मे मोदी बृहस्पतिवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘दृढ़ संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाया है।’’
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लेकर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पहले गुजरात में सरकार और बाद में भारत के प्रमुख के तौर पर पिछले 25 वर्षों से उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाया है।’’