कश्मीर: गुलमर्ग और गुरेज में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
Kashmir: Gulmarg and Gurez receive season's first snowfall
Kashmir: Gulmarg and Gurez receive season's first snowfall

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कश्मीर के गुलमर्ग और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाके बृहस्पतिवार को मौसम की पहली बर्फबारी से सफेद चादर से ढक गए जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
 
अधिकारियों के अनुसार, उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में गोंडोला फेज-दो और अफरवात क्षेत्र सहित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में रात के दौरान बर्फबारी हुई।
 
उन्होंने बताया कि बर्फ की पतली सफेद परत ने ऊंचाई वाले इलाकों को ढक दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती गुरेज सेक्टर की तुलैल घाटी और काबुली गली में भी बर्फबारी हुई।
 
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बर्फ गिरी।
 
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर बारिश हुई।