Ayushman card should be made for every needy person: Chief Minister Yogi Adityanath
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों से कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों से जुड़ी अर्जियां निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सौंपी, साथ ही निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए।‘