15 सितंबर : दूरदर्शन का आगमन, छोटे से डिब्बे में समाया सारा जहां

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-09-2026
September 15: Doordarshan arrives, the whole world contained in a small box
September 15: Doordarshan arrives, the whole world contained in a small box

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना 1959 में 15 सितंबर को हुई थी। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला और बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग उसे दूर-दूर से देखने आते थे। छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करता था और देश की कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का अभिन्न अंग थे।
 
दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए ही कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में ऑल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई।
 
15 सितंबर 2007 को पेरू के कारांकास में एक उल्कापिंड गिरा जिससे जमीन पर 13 से 15 मीटर चौड़ा और 4.5 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। इस गड्ढे से से उबलता पानी और दुर्गंध वाली गैस निकलने लगी। विज्ञान जगत और स्थानीय लोगों के लिए यह एक बेहद अनोखी और रहस्यमयी घटना थी।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज ऐसी ही कई महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रेमलिन पहुंची।
 
1876 : उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
 
1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म।
 
1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।
 
1948 : स्वतंत्र भारत का पहला पोत ‘आईएनएस दिल्ली’ बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
 
1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
 
1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना।
 
1978 : आर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई.एफ.ए. शील्ड जीती।
 
1981 : वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
 
1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या।
 
2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैन्य कार्यवाही की मंजूरी दी।
 
2005 : इराक के बगदाद में एक आत्मघाती कार बम धमाके में 110 से अधिक लोग मारे गए और 160 घायल हो गए।
 
2007 : पेरू के कारांकास में एक उल्कापिंड गिरा जिससे जमीन पर 13 से 15 मीटर चौड़ा और 4.5 मीटर गहरा गड्ढा बन गया।
 
2016 : साल के सर्वाधिक शक्तिशालाी ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘मेरान्ती’ ने फिलिपीन, ताइवान और चीन में कहर ढाया जिससे 47 से अधिक लोगों की मौत हो गई और चीन के फुजियान प्रांत के योंगचुन काउंटी में आई बाढ़ के कारण 871 साल पुराना ऐतिहासिक विरासत पुल ‘वूतोंग ब्रिज’ टूटकर बह गया था।
 
2018 : फिलीपीन के इतिहास के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक, मंगखुट (ओम्पोंग) ने देश में भारी तबाही मचाई जिसमें 59 लोगों की जान चली गई और इस दौरान हवाओं की रफ्तार 285 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी।
 
2021 : भारत ने विशाखापत्तनम में अपना पहला उपग्रह और परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज ‘आईएनएस ध्रुव’ देश को समर्पित किया। भारत इस तरह का जहाज रखने वाले अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन और फ्रांस के बाद दुनिया का पांचवां देश बन गया।
 
2025 : कॉमेडी वेब शृंखला ‘द स्टूडियो’ ने लॉस एंजिलिस में हुए एमी अवॉर्ड्स में कुल 13 पुरस्कार जीतकर एक सीजन में सबसे अधिक पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया।