स्टीमहाउस इंडिया का शेयर 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
Steamhouse India shares listed on the market with a gain of 17 percent
Steamhouse India shares listed on the market with a gain of 17 percent

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
औद्योगिक गैस बनाने वाली कंपनी स्टीमहाउस इंडिया का शेयर अपने 81 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 14.81 प्रतिशत अधिक 93 रुपये पर कारोबार शुरू किया। एनएसई पर शेयर 94.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 16.66 प्रतिशत की बढ़त है।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,689.71 करोड़ रुपये रहा।
 
स्टीमहाउस इंडिया लिमिटेड के 414 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह शुक्रवार को 30.49 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 77-81 रुपये प्रति शेयर था।
 
स्टीमहाउस इंडिया लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 124.20 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
 
नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के मौजूदा कर्ज के एक हिस्से के भुगतान, अंकलेश्वर तथा पनोली स्थित संयंत्रों में क्षमता विस्तार, दहेज विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में भाप उत्पादन की नई इकाई स्थापित करने और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।