सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Sikkim government hikes DA for employees, DR for pensioners
Sikkim government hikes DA for employees, DR for pensioners

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
सिक्किम सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी से प्रभावी होगी।
 
सरकार की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, पुराने मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए/डीआर 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है।
 
संशोधित मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए/डीआर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है।
 
वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार, संशोधित डीए दरें नियमित वेतनमान में संशोधित वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों और कार्यभारित प्रतिष्ठानों यानी किसी परियोजना से वेतन पाने वाले कर्मियों पर भी लागू होंगी।