आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के निमंत्रण पर ब्रिक्स से संबंधित रात्रिभोज बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह देर रात कोलकाता लौट आएंगे, हालांकि यह उनके कार्यक्रमों के पूरा होने पर निर्भर करेगा।
नादिया जिले के रानाघाट में दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से ब्रिक्स रात्रिभोज बैठक आयोजित की गई है। मैं आज रवाना होऊंगा और रात में लौट आऊंगा।’’
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ सांसदों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है और वे बैठक में शामिल होंगे।
बातचीत के दौरान, पत्रकारों ने उनसे हिंदू जागरण मंच द्वारा बिरयानी के बारे में की गई टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया, जिसमें यह बयान भी शामिल था कि लोगों को हिंदुओं की दुकानों से बिरयानी खरीदनी चाहिए।