पुडुचेरी विधानसभा उपचुनाव जीत चुके अशोक आनंद 14 अक्टूबर को शपथ लेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-10-2026
Ashok Anand, who won the Puducherry Assembly by-election, will take oath on October 14.
Ashok Anand, who won the Puducherry Assembly by-election, will take oath on October 14.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेता अशोक आनंद को छह अक्टूबर को थट्टानचावड़ी उपचुनाव में जीत के बाद बुधवार को यहां पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलायी जायेगी।
 
एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, कार्यवाहक अध्यक्ष ए. अनबलगन उन्हें अपने कक्ष में विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।
 
एआईएनआरसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के करीबी आनंद ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ई. विनयगम को 8,482 मतों से हराया था।
 
उनकी जीत से विधानसभा में सत्ताधारी एआईएनआरसी की ताकत बढ़कर 13 हो गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास चार सीट हैं और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) तथा लक्षिया जननायक काची के पास एक-एक सीट है।