Senior journalist K. Govindan Kutty passes away
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक के. गोविंदन कुट्टी का 18 फरवरी को उनके आवास पर निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 81 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं।
पत्रकारों के बीच केजीके नाम से मशहूर कुट्टी को केरल और राष्ट्रीय स्तर की राजनीति का गहरा ज्ञान था। तिरुवनंतपुरम और नयी दिल्ली में रिपोर्टर एवं संपादक के रूप में उनका एक उल्लेखनीय करियर रहा।
कुट्टी ने ही 1977 में असम के जोरहाट में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से जुड़े विमान हादसे की खबर सबसे पहले दी थी।
वह उन पत्रकारों में से एक थे जिन्होंने 1980 के दशक में केरल में माकपा की एकात्मक संरचना में आंतरिक दरार की खबर सबसे पहले दी थी, जिसके कारण बाद में 1986 में इसके तेजतर्रार नेता एम वी राघवन को निष्कासित कर दिया गया और पार्टी में विभाजन हो गया।
करियर के चरम पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में उनका पत्रकारिता लेखन उस दौर के युवा पत्रकारों के लिए एक आदर्श था। उनकी धाराप्रवाह, फिर भी तीक्ष्ण भाषा ने कई आकांक्षी युवा पत्रकारों को प्रभावित किया।