असम दौरे के दूसरे दिन चाय बागान, ‘नामघर’ गए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-02-2026
BJP President Nitin Naveen visits tea gardens and 'Namghars' on second day of Assam visit
BJP President Nitin Naveen visits tea gardens and 'Namghars' on second day of Assam visit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का बृहस्पतिवार को दौरा किया तथा अथक परिश्रम और समर्पण के जरिए इस पेय पदार्थ को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए श्रमिकों की सराहना की।
 
यह राज्य में नवीन के दौरे का दूसरा दिन है। चाय बागान में नवीन के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया और राज्य के संस्कृति मंत्री बिमल बोरा भी थे।
 
नितिन नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘असम के चाय बागानों ने अपनी असीम प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में ख्याति प्राप्त की है और असम चाय ने अपने उत्कृष्ट स्वाद एवं बेहतरीन गुणवत्ता के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है।’’
 
उन्होंने कहा कि यह ‘‘चाय बागान श्रमिकों के अथक परिश्रम और समर्पण’’ का परिणाम है और उनके दृढ़ संकल्प एवं प्रतिबद्धता ने हमेशा असम को गौरवान्वित किया है।
 
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष ने राज्य के अन्य पार्टी नेताओं के साथ सोनोवाल के डिब्रूगढ़ स्थित आवास पर नाश्ता किया।