Changing liquor shop timings is not a change in policy: Jose K. Mani
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के. मणि ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में शराब की दुकानों के समय में बदलाव किए जाने में कुछ भी नया नहीं है, बल्कि यह मौजूदा शराब नीति का ‘‘सरलीकरण’’ है।
मणि ने यहां पत्रकारों से कहा कि पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर स्थित शराब की दुकानों के बीच भेदभाव की शिकायतों के कारण इसे सरल किया गया गया।
पर्यटन स्थलों पर स्थित शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से आधी रात तक खुले रहने की अनुमति थी, जबकि अन्य स्थानों पर ये पूर्वाह्न 11 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती थीं।
सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के घटक केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इसलिए, केवल सरलीकरण किया गया है।’’
राज्य के आबकारी मंत्री एम. बी. राजेश ने भी समय परिवर्तन के बचाव में एक दिन पहले इसी तरह का रुख अपनाया था।
राजेश ने कहा था कि पर्यटन स्थलों पर विस्तारित समय पहले से ही लागू था और भेदभाव की शिकायतों को दूर करने के लिए इसे सभी स्थानों पर लागू किया गया।