दिल्ली में बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, तेज हवाएं चलने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-06-2026
'Red alert' issued for rain in Delhi, strong winds expected
'Red alert' issued for rain in Delhi, strong winds expected

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार दोपहर धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी आने, बिजली चमकने और बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली में विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि ज़्यादातर हिस्सों में बिजली कड़कने और 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।
 
आईएमडी ने 'नाउकास्ट' चेतावनी (यानी किसी खास इलाके के लिए कम समय की चेतावनी) में दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों को 'रेड अलर्ट' पर रखा है, जिससे खराब मौसम की आशंका का संकेत मिलता है।
 
मौसम विभाग ने ज़िला अधिकारियों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क किया है और उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
 
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।