20 जून : ग्वालियर किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-06-2026
20 June: Gwalior Fort captured by the British Army
20 June: Gwalior Fort captured by the British Army

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
सन 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूरोज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया।

इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। भारतीय इतिहास में यह ग्वालियर की लड़ाई के नाम से वर्णित है। लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया।
 
वर्ष 1990 में वह 20 जून का ही दिन था, जब ईरान में भूकंप से 40 हजार लोग मारे गए। यह भी दुखद संयोग ही है कि 1994 में 20 जून को ही ईरान में एक मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई।
 
देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :
 
1858 : ग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।
 
1873 : भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
 
1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
 
1916 : पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
 
1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए।
 
1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
 
1998 : विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पांचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
 
2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
 
2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
 
2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
 
2005 : रूसी मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
 
2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
 
2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा।
 
2021 : अमेरिका में तूफान के कारण दो वाहनों की टक्कर से 10 लोगों की मौत, कई घायल।
 
2022 : मध्य माली में जिहादियों के हमले में 40 लोगों की मौत।
 
2024 : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की कर्नाटक के बेंगलुरु में अपने घर की बालकनी से गिरने के कारण मौत।
 
2025 : ईरान ने 1,000 भारतीयों को निकालने के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध हटाया।