मंत्री प्रियंक खरगे सुर्खियों में बने रहने के लिए आरएसएस को निशाना बनाते हैं : तेजस्वी सूर्या

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-06-2026
Minister Priyank Kharge targets RSS to remain in the headlines: Tejasvi Surya
Minister Priyank Kharge targets RSS to remain in the headlines: Tejasvi Surya

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि खरगे राज्य में निवेश, उद्योग और रोजगार पैदा करने से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज करके, सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करने पर ध्यान दे रहे हैं।
 
बेंगलुरु में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने आरोप लगाया कि मंत्री ऐसे समय में कामकाज के बजाय राजनीतिक संदेश देने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जब कर्नाटक को औद्योगिक निवेश और कारोबार के विस्तार के लिए पड़ोसी राज्यों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
 
सूर्या ने कहा, “ऐसा लगता है किसी ने उन्हें जनसंपर्क की बहुत अच्छी सलाह दी है। सलाह यह है कि अगर आप रोजाना खबरों में बने रहना चाहते हैं और खुद मुख्यमंत्री से भी ज्यादा टेलीविजन पर दिखना चाहते हैं, तो यही रणनीति है। हर दिन आरएसएस पर हमला करें।”
 
भाजपा सांसद ने दावा किया कि बेंगलुरु और कर्नाटक के दूसरे हिस्सों में कंपनियों ने जमीन अधिग्रहण में आने वाली दिक्कतों, खराब अवसंरचना, बिजली की भरोसेमंद आपूर्ति न होने और भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई है, जिसकी वजह से उनमें से कुछ कंपनियां राज्य के बाहर मौके तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य निवेश के लिए वैकल्पिक जगहें देकर ऐसी कंपनियों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।