22 जून : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-06-2026
June 22: Netaji Subhash Chandra Bose founded the Forward Bloc.
June 22: Netaji Subhash Chandra Bose founded the Forward Bloc.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में 22 जून को ही ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।
 
कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को स्वतंत्र होने की जनता की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।
 
22 जून 2021 को कर्नाटक संगीत की महान विभूति एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पारास्सला बी पोनम्मल का तिरूवनंतपुरम में 96 साल की उम्र में निधन हो गया।
 
कर्नाटक संगीत में निपुण, पोनम्मल एक ऐसी संगीतकार थीं, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत में लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ा था और 1940 के दशक के दौरान यहां के ऐतिहासिक स्वाति थिरुनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा बनीं। पोनम्मल को 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया और इसके अलावा उन्होंने कई अन्य पुरस्कार जीते ।
 
ठीक एक साल बाद, 22 जून 2022 को पूर्वी अफगानिस्तान में आये भूकंप में 1,000 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
 
1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
 
1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
 
1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
 
1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
 
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
 
1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण किया।
 
1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
 
1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
 
1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज कर अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
 
2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
 
2019 : अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैच में साउथम्पटन में हैट्रिक लगाकर भारत को 11 रन से जीत दिलाने वाले मोहम्मद शमी क्रिकेट के महासमर में यह कारनामा करने वाले, चेतन शर्मा के बाद भारत के और दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए ।
 
2021 : कर्नाटक संगीत की महान विभूति एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पारास्सला बी पोनम्मल का तिरूवनंतपुरम में 96 साल की उम्र में निधन।
 
2022 : पूर्वी अफगानिस्तान में आये भूकंप में 1,000 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
2023 : उत्तर-पश्चिमी चीन एक रेस्तरां में रसोई गैस में हुए भीषण विस्फोट से 31 लोगों की मौत।
 
2025 : सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट गिरजाघर में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत।