पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख प्रकट किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-06-2026
Punjab CM Mann expresses grief over Lucknow fire incident
Punjab CM Mann expresses grief over Lucknow fire incident

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया।
 
मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की भयानक घटना की खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले होनहार छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि।’’
 
लखनऊ के एक पॉश इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई थी, जिसमें एक एनिमेशन सेंटर संचालित किया जा रहा था। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर छात्र थे। इस घटना में नौ अन्य लोग घायल हो गए।