President Murmu on a three-day visit to Uttarakhand from Sunday; will visit Kainchi Dham
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। इस दौरान वह कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम भी जाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के मुताबिक, मुर्मू रविवार को हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
इसमें कहा गया है, “राष्ट्रपति तीन नवंबर को उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के मौके पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगे।”
बयान के अनुसार, उसी दिन वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी हिस्सा लेंगी।
इसमें कहा गया है कि चार नवंबर को मुर्मू कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम का दौरा करेंगी।
बयान में कहा गया है, “दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।”