नवी मुंबई में जल्द ही नये हज हाउस का निर्माण शुरू किया जाएगा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-11-2025
Construction of new Haj House to begin soon in Navi Mumbai
Construction of new Haj House to begin soon in Navi Mumbai

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नए हवाई अड्डे से लगभग 35 किलोमीटर दूर नवी मुंबई के खारघर में जल्द ही एक नये हज हाउस का निर्माण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह परियोजना अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हज अवसंरचना को आधुनिक बनाने और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव चंद्र शेखर कुमार ने सीपीडब्ल्यूडी और हज समिति के अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा कर वहां की रूपरेखा और डिजाइन योजना की समीक्षा की।
 
इस दौरान संपर्क व्यवस्था, लॉजिस्टिक और सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।
 
इससे पहले कुमार ने मुंबई में सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर हज 2026 की तैयारियों की समीक्षा की।
 
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं - प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) और प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम-विकास) की भी समीक्षा की गई।