पोलैंड ने स्टारलिंक उपग्रह स्टेशन में आगजनी के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-10-2026
Poland blames Russia for arson at Starlink satellite station

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

पोलैंड ने सितंबर में स्टारलिंक उपग्रह स्टेशन में आगजनी की घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है और स्टेशन को नुकसान पहुंचाने के संबंध में तुर्किये के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पोलैंड के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संदिग्धों को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया।
 
पोलैंड के निजता संबंधी नियमों के कारण उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आरोपियों पर 23 सितंबर को वारसॉ से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित वोला क्रोबोव्स्का में स्टारलिंक के बुनियादी ढांचे में जानबूझकर आग लगाने का आरोप है।
 
खुफिया सेवाओं की निगरानी करने वाले पोलैंड के मंत्री तोमाश सिएमोनियाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उपग्रह को नुकसान पहुंचाने की इस घटना के पीछे रूसी खुफिया सेवाओं का हाथ है।’’
 
उन्होंने कहा कि रूसी खुफिया सेवाएं आपराधिक दुनिया से जुड़े लोगों का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं।
 
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘‘हाइब्रिड युद्ध का एक और कृत्य’’ बताया।
 
इस संबंध में अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके।