प्रधानमंत्री मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित: शर्मा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
PM Modi's life is dedicated to public service and national service: Sharma
PM Modi's life is dedicated to public service and national service: Sharma

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन कर्मयोगी के रूप में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति समर्पित रहा है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिश्रम,दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति निष्ठा ने भारत के सामर्थ्य को नई पहचान दिलाई है।
 
उन्होंने कहा,‘‘उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।’’
 
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता,सुशासन और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि विकास की गति गांव से शहर और समाज के अंतिम पायदान तक पहुंची है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साहसिक नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है, रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी सामर्थ्य बढ़ रहा है तथा विश्व में भारत की साख और छवि मजबूत हुई है।