No official information received about Mamata Banerjee faction's proposed rally: Kolkata Police Commissioner
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने मंगलवार को कहा कि शहर में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
नंद ने कहा कि पुलिस केवल पोस्टर या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर व्यवस्था नहीं कर सकती।
नंद ने लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के विरोध में राजाबाजार से पार्क सर्कस तक प्रस्तावित मार्च के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप किस रैली की बात कर रहे हैं? हमें किसी रैली के बारे में कोई जानकारी या आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।’’
नंद ने कहा कि आयोजकों को लिखित आवेदन देना होगा और प्रस्तावित मार्ग, रैली में शामिल होने वाले लोगों की संभावित संख्या तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा करनी होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी पोस्टर को देखकर फैसला नहीं ले सकता। हमारी व्यवस्था यह है कि रैली निकालने के सिलसिले में लोगों को अनुमति के लिए लिखित आवेदन देना होता है। इसकी एक प्रक्रिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘रैली के कारण यातायात की समस्या हो सकती है। इसलिए रैली निकालने की योजना बना रहे लोगों को इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इस बारे में चर्चा करनी चाहिए।’’